बिहार की राजनीती धीरे-धीरे गरम हो रही है. कारण है की अगले साल चुनाव होने वाले है. ये बात लालू और रामविलास अच्छी तरह से जानते है की अगर अभी से नितीश के खिलाफ कुछ नही किया गया तो हम आगे कुछ नही कर सकते. लेकिन एक बात समझ में नही आती ये राजनीती करने वाले लोग चाहते क्या है? केवल अपना हित या लोगो का हित. लालू और रामविलाश के तेवर देखने बाद यही लग रहा है की ये लोग अपना हित चाहते है क्योकि बिहार की जनता का हित तो नितीश बड़ी ईमानदारी से कर रहे है. लेकिन इनको ये बाद हजम नही हो रही है. लालू जो की १५ साल शासन किये लेकिन बिहार के बारे में नही सोचे अब जब की सत्ता से बाहर है तो उनको बिहार का विकास की बात याद आई. मानना पड़ेगा लालू जी आप सही में मैनेजमेंट गुरु है. लेकिन शायद आपको पता नही की ये बिहार की जनता है जो आपको पहचान गयी है. आपके खाने के कुछ और दात है और दिखाने के कुछ और. अब बात अगर रामविलास की जाये तो ये भी बस सत्ता के पुजारी है. जब बिहार कि जनता ने इनको मौका दिया तो इनको लगा की बस अब हम सुप्रीम बन गये है. बिहार पर दुबारा चुनाव का भार दिया. अब कभी दलित एजेंडा तो कभी मुस्लिम का एजेंडा लेकर घूम रहे है. इनको ये पता नही की अब बिहार में ये सब मुद्दा नही चलेगा अब केवल विकास का ही रथ चलेगा. जो उसको चलाएगा वही बिहार राष्ट्र पर शासन करेगा. वो चाहे नितीश हो या लालू हो या फिर रामविलाश. नितीश की बात की जाये तो जो कम लालू ने १५ साल में नहीं किया वो ४ साल में किये. नितीश कुमार की जितनी तारीफ की जाये वो कम है. हा कुछ मामले मी नितीश की सरकार से चुक हुई है लेकिन हम को इंतजार करना चाहिए. बेरोजगारी और किसान के हितो को नितीश को गंभीरता से लेना चाहिए. इस पर अभी बहुत काम करना होगा. लेकिन नितीश के पास कोई जादू की छड़ी नही है जो एक बार घुमाया और सब काम हो गया. ५ साल में वे २० साल का काम किये है. लालू ने १५ साल बिहार को जो पीछे धकेल दिया था वो अभी नितीश ने उसे बराबर किया है. इसीलिय नितीश सरकार ने जो काम किया है उसके लिय वाकई तारीफ के काबिल है. अभी अगर बिहार में जो शासन करने लायक है वो केवल नितीश की सरकार ही है. बाकि केवल अपन राजनीती की रोटी सेंक रहे है. ऐसे लोगो से बिहार की जनता को सावधान रहना चाहिए. मै व्यक्तिगत रूप से बिहार की जनता से कहाँ चाहूँगा आप जाति, संप्रदाय, और वर्ग की राजनीति से बचे. ये लोग किसी का हित नही करेंगे बस केवल अपने मौके की तलाश में है जो इस तरह के मुद्दे उठाकर सत्ता में आना चाहते है . आप लोग समझे और ऐसे लोगो से बचे वरना ??????????????
जय हिंद जय भारत
अनुज सिंह
